Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK टिकेश्वरी म्यूथाई की राष्ट्रीय कोच सर्वसम्मति से चयनित

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) से मान्यता प्राप्त म्यूथाई खेल की अंतरराष्ट्रीय संस्था IFMA से सम्बद्धता प्राप्त भारत की म्यूथाई खेल संस्था यूनाइटेड म्यूथाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) की एग्जीक्यूटिव बोर्ड (कार्यकारिणी) और आमसभा प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में 22 नवंबर को मनोज वर्मा (अध्यक्ष – UMAI) की अध्यक्षता में श्रीराम चौधरी (महासचिव – UMAI) द्वारा आयोजित की गई जिसमें अनेक मुद्दो पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

इस बैठक में छत्तीसगढ़ एमेच्योर म्यूथाई एसोसिएशन के महासचिव अनीस मेमन ने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व किया। ज्ञात हो कि अनीस मेमन यूनाइटेड म्यूथाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) के संयुक्त सचिव भी है।उपरोक्त जानकारी देते हुए राज्य म्यूथाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने आगे बताया कि बैठक में 07 सदस्यीय नेशनल कोच का पैनल सर्वसम्मति से चुना गया. जिसमे 06 पुरुष एवं एक मात्र महिला सदस्य है जो विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में कोच के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

छत्तीसगढ़ राज्य के लिए यह अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि एकलव्य खेल परिसर, जावंगा, गीदम में पदस्थ खेल एवं युवा कल्याण दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर) की कोच टिकेश्वरी साहू को एक मात्र महिला नेशनल कोच के रूप में चयन किया गया है। टिकेश्वरी छत्तीसगढ़ की पहली महिला म्यूथाई अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी है जिसे अधिकारिक रूप से नेशनल कोच का दर्ज़ा प्राप्त हुआ है। यह भी उल्लेखनीय है कि अब भविष्य की समस्त अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में टिकेश्वरी साहू महिला वर्ग की (सीनियर, यूथ, जूनियर, सब जूनियर) कोच के रूप में UMAI की ओर से भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

टिकेश्वरी साहू की राज्य का गौरव बढ़ाने वाली उपलब्धि पर राज्य म्यूथाई संघ के संरक्षक किरण सिंह देव (भाजपा प्रदेश अध्यक्ष), आंजनेय शुक्ला (प्रदेश सह प्रभारी शासकीय योजना, स्वाध्याय मण्डल,भाजयुमो छ ग), अजय अग्रवाल, शरद अग्रवाल, म्यूथाई संघ के पदाधिकारियों, सुश्री हरबंश कौर, प्रणव शंकर साहू (बालोद), अब्दुल मोइम, राजेन्द्र सिंह राजपूत (जगदलपुर), कमलेश देवांगन, पार्थ मुखर्जी (कोरबा), सरजीत सिंह बक्शी (कोंडागांव), विमल दीक्षित (दंतेवाडा), पूनम अहीर (जांजगीर), अजय देवांगन, एस साहू (राजनांदगांव), सन्दीप शुक्ला, अमन यादव, राजेश्वर श्रीवास, तेजस राठौड़, नीलिमा यादव, विशाल हियाल, अन्नू देवी कँवर, प्रणीता मेश्राम (रायपुर), आकाश मौर्या (बिलासपुर), श्रीमती नजमा परवीन कुरैशी, ओम प्रकाश सेन (काँकेर), राजा कौशल, लक्ष्मीनारायण साहू (दुर्ग), इरफान गीगानी, फिरोज़ चामड़िया (बसना, महासमुंद), भोजेन्द्र चंद्राकर (कबीरधाम), संजय जैन (रायगढ़) सहित अनेको खिलाड़ियों ने बधाई दिए है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

K-KHELNEWS PVT LTD

CIN NO. U63910CT2024PTC016258

PAN NO. AALCK0103C

GST NO. 22AALCK0103C1ZF

Contact Details

Categories

Categories

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khelnewz @2025. All Rights Reserved.

    Stay updated with the latest sports news, live scores, and match highlights from around the world.

    Categories

    Get Latest Updates and big deals

      Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

      Khelnewz @2025. All Rights Reserved.