Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK जिला क्रिकेट संघ ने खिलाड़ियों के पंजीयन हेतु जारी की तिथियां

जिला क्रिकेट संघ के वर्ष 2027 – 28 हेतु सभी वर्गों के पंजीयन की तिथि 22 से 29 जून तक निर्धारित की गयी है। नये पंजीयन का समय सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक आर.डी.सी.ए. ग्रांउड तेलीबांधा में रखा गया है।

नये पंजीयन हेतु आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, छत्तीसगढ़ में जन्में खिलाडियों के लिये पिछले 5 वर्षों की मार्कशीट की फोटोकॉपी अन्यथा पिछले 10 वर्षों की मार्कशीट की छाया प्रति जमा करना होगा। नये पंजीयन हेतु रुपये 500 का शुल्क निर्धारित किया गया है। पंजीयन के समय सत्यापन हेतु समस्त मूल दस्तावेज लाना भी अनिवार्य है।

पंजीयन के नवीनीकरण हेतु खिलाडियों को निचे दिये गये गुगल फार्म में नाम, जन्मतिथि, फोन नंबर, बल्लेबाज या गेंदबाज एवं प्रकार आदि जानकारी देनी होगी। गुगल फार्म 22 से 29 जून 2026 तक उपलब्ध होगा। पंजीयन का नवीनीकरण निशुल्क है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author