Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK एशियन यूथ ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने राज्य से एकमात्र म्यूथाई खिलाड़ी युवराज हुए चयनित

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था इफ्मा एवं ओलंपिक कॉउंसिल ऑफ एशिया (OCA) से मान्यता प्राप्त संस्था FAMA की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) के तत्वावधान में भारतीय म्यू थाई दल बहरीन (यू ए ई) में आयोजित “एशियन यूथ गेम्स” मे होने वाले 21 विभिन्न खेलो में से एक खेल म्यूथाई को भी शामिल किया गया है।

म्यूथाई खेल के 06 बालिका एवं 04 बालको सहित कुल 10 खिलाड़ियों के म्यूथाई दल को एशियन यूथ ओलंपिक में भाग लेने भारत शासन ने भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के माध्यम से शासकीय स्वीकृति दी है।एशियन यूथ गेम्स बहरीन में भाग लेने वाले भारतीय म्यूथाई दल हेतू 04 से 20 अक्टूबर तक इण्डिया कैम्प का आयोजन जयपुर (राजस्थान) में किया जा रहा है।

जिसमे भारत के विभिन्न प्रदेशों के केवल U17 वर्ष वर्ग के प्रतिभाशाली 09 बालक एवँ 09 बालिका खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया था। उपरोक्त जानकारी देते हुए राज्य म्यूथाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने आगे बताया कि यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि दूरस्थ बस्तर अंचल से गत नौ वर्षों से म्यू थाई राष्ट्रीय चैंपियन एवं चार बार के अंतर्राष्ट्रीय म्यूथाई पदक विजेता खिलाड़ी जगदलपुर निवासी 17 वर्षीय युवराज सिंह राजपूत इण्डिया कैम्प में भारतीय दल में चयनित होकर भारत व छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगा।

यह भी उल्लेखनीय है कि एशियन यूथ गेम्स के लिए युवराज छ ग राज्य से एकमात्र चयनित खिलाड़ी है। यह छत्तीसगढ़ खेल जगत की ऐतिहासिक उपलब्धि है।भारतीय म्यू थाई फेडरेशन UMAI के महासचिव श्री श्रीराम चौधरी (म्यूथाई कोच) के नेतृत्व में 21 अक्टूबर को बहरीन रवाना होगा।भाग लेने वाले समस्त खिलाड़ियों का व्यय भारत सरकार द्वारा किया जाएगा और लगभग ₹70,000 का किट (ब्लेजर, कोट, पेंट, शर्ट, टाई, फॉर्मल ड्रेस, IOA बेच, बैग आदि) खिलाड़ियों को वितरित करने जयपुर पहुँच चुका है।

छ ग राज्य म्यू थाई संघ के समस्त पदाधिकारियों, युवराज के कोच अब्दुल मोइम सहित समस्त खिलाड़ियों को आशा ही नहीं वरन विश्वास है कि युवराज सिंह श्रेष्ठ प्रदर्शन कर 22 अक्टूबर से OCA द्वारा आयोजित एशियन यूथ गेम्स बहरीन में बस्तर अंचल और छ ग को अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में प्रतिस्थापित करेगा।युवराज सिंह के एशियन यूथ गेम्स में म्यूथाई खेल भारतीय दल में चयन होने पर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव (संरक्षक छ ग एमेच्योर म्यूथाई एसोसिएशन), राज्य म्यूथाई के पदाधिकारियों, कोच सहित खेल प्रेमियों ने अच्छे प्रदर्शन हेतू शुभकामनाएं दिए है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

K-KHELNEWS PVT LTD

CIN NO. U63910CT2024PTC016258

PAN NO. AALCK0103C

GST NO. 22AALCK0103C1ZF

Contact Details

Categories

Categories

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khelnewz @2025. All Rights Reserved.

    Stay updated with the latest sports news, live scores, and match highlights from around the world.

    Categories

    Get Latest Updates and big deals

      Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

      Khelnewz @2025. All Rights Reserved.