छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन द्वारा स्क्वैश रैकेट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं एशियन स्क्वैश फेडरेशन की मान्यता के अंतर्गत प्रतिष्ठित ईस्टर्न स्लैम का आयोजन 22 से 27 जून तक स्क्वैश कॉम्प्लेक्स, बुढ़ापारा, राजधानी में किया जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के PSA, ASF, SRFI सैटेलाइट टूर्नामेंट में भारत और सिंगापुर के शीर्ष जूनियर व सीनियर खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
आयोजन को विश्व स्तरीय मानकों के अनुरूप संचालित करने के लिए देश के सबसे अनुभवी और प्रमाणित तकनीकी अधिकारियों (ऑफिशियल्स) की टीम रायपुर पहुंच रही है।
शीर्ष प्रबंधन एवं चैंपियनशिप नेतृत्व
डॉ. विष्णु कुमार श्रीवास्तव (चैंपियनशिप चेयरमैन)
टूर्नामेंट का सर्वोच्च मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन के संस्थापक (2001) डॉ. विष्णु कुमार श्रीवास्तव हैं। वे विश्व कप (चेन्नई) में ज्यूरी सदस्य, सैफ गेम्स (गुवाहाटी) में निर्णायक अधिकारी, WSF लेवल-1 कोच और WSO लेवल-2 अधिकारी हैं। अनेक राष्ट्रीय आयोजनों के सफल प्रबंधन के बाद अब वे ईस्टर्न स्लैम में चैंपियनशिप चेयरमैन के रूप में इस पूरे टूर्नामेंट को संभल रहे हैं।
डॉ मनोज कुमार अग्रवाल (चैंपियनशिप वाइस चेयरमैन)

छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और रायपुर जिला स्क्वैश एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार अग्रवाल इस चैंपियनशिप में टूर्नामेंट वाइस चेयरमैन’ के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके कुशल संगठनात्मक अनुभव से टूर्नामेंट के प्रबंधन को एक नई मजबूती मिली है।
गौतम दास ( चैंपियनशिप डायरेक्टर)

भारत के सबसे सम्मानित स्क्वैश पेशेवरों में से एक और वर्तमान ईस्ट ज़ोन कोचिंग के निदेशक हैं। WSF लेवल-3 कोच और प्रमाणित ट्यूटर के रूप में उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स, वर्ल्ड टीम चैंपियनशिप और एशियन डबल्स चैंपियनशिप (ऐतिहासिक 3 स्वर्ण पदक) में भारतीय टीम का मार्गदर्शन किया है। SRFI द्वारा उन्हें इस चैंपियनशिप के सफल संचालन (टूर्नामेंट डायरेक्टर) की कमान सौंपी गई है।
राहुल साहू (चैंपियनशिप समन्वयक)

WSO लेवल-2 प्रमाणित रेफरी और राष्ट्रीय तकनीकी निर्णायक (NTO) के रूप में नेशनल गेम्स व खेलो इंडिया का अनुभव रखने वाले राहुल साहू इस टूर्नामेंट में कोऑर्डिनेटर की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
प्रमाणित एवं अनुभवी रेफरी
डॉ. मोहम्मद साबिर (रेफरी)

शारीरिक शिक्षा में पीएच.डी. डॉ. साबिर खेल वर्ल्ड स्क्वैश ऑफिशिएटिंग (WSO) लेवल-3 रेफरी हैं और विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप व दक्षिण एशियाई खेलों (South Asian Games) जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में ऑफिशिएटिंग कर चुके हैं। SRFI राष्ट्रीय रेफरी के रूप में वे इस टूर्नामेंट के मुख्य रेफरी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
दीक्षांत कश्यप देव शर्मा (असम)

WSO लेवल-3 प्रमाणित अधिकारी और SRFI के राष्ट्रीय रेफरी, जिन्हें इंग्लैंड में होने वाले ‘ब्रिटिश जूनियर Open 2026’ के ऐतिहासिक 100वें संस्करण में मैच ऑफिशियल के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त हुआ है।
नसीमुद्दीन (उत्तर प्रदेश)

WSO प्रमाणित राष्ट्रीय रेफरी एवं WSF लेवल-1 कोच, जिन्होंने 36वें राष्ट्रीय खेल (गुजरात) सहित कई जूनियर/सीनियर नेशनल और PSA सर्किट मैचों में रेफरी की भूमिका निभाई है।
हसन रज़ा (उत्तर प्रदेश):
M.P.Ed. डिग्री धारक, WSO लेवल-2 रेफरी, जिन्होंने इंडियन जूनियर ओपन and विभिन्न नेशनल चैंपियनशिप में सफलतापूर्वक मैच संचालित किए हैं।
पारुल (चंडीगढ़)

उभरती हुई ऑफिशियल एवं कोच, जिन्होंने वर्ष 2023 से सीनियर नेशनल, इंडियन जूनियर ओपन और 3-स्टार से 6-स्टार रैंकिंग टूर्नामेंट्स में अंपायरिंग की है। महाराष्ट्र और बेंगलुरु (कर्नाटक) के प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स सेंटर्स में कोचिंग का लंबा अनुभव।
खुशबू (उत्तर प्रदेश)

अंतरराष्ट्रीय स्क्वैश खिलाड़ी और उभरती ऑफिशियल, जिन्होंने चिरिपाल अहमदाबाद ओपन 2026, गियर स्क्वैश ओपन (बेंगलुरु) और ओटर्स क्लब ओपन (मुंबई) में ऑफिशियल के रूप में अपनी तकनीकी दक्षता साबित की है।
केशव कुमार जलक्षत्री (छत्तीसगढ़)

स्कूल शिक्षा विभाग में PET, WSF लेवल-1 कोच और WSO लेवल-2 रेफरी। वे नेशनल गेम्स (गोवा 2023) और खेलो इंडिया (चेन्नई 2024) में रेफरी रह चुके हैं।
प्रशांत पांचे

WSO लेवल-2 प्रमाणित अधिकारी, जिन्होंने स्कूल गेम्स, छत्तीसगढ़ क्लोज्ड और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ट्रायल्स में शानदार ऑफिशिएटिंग की है।
श्रेयांश लाल

पेशे से डेटा एनालिस्ट और WSO लेवल-2 रेफरी। वर्ष 2020 से सक्रिय श्रेयांश नेशनल गेम्स 2025 (देहरादून) और नेशनल टूर्नामेंट्स में रेफरी व एसोसिएशन के संचार समन्वय में सहयोग दे रहे हैं।
