Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK आरसीबी और केकेआर के मध्य जोरदार भिड़ंत में बारिश ने डाला शुरुआती खलल, टॉस में होगा डिले

क्रिकेट फैंस के जोश में नहीं दिख रहा कोई कमी

आरसीबी और केकेआर के विरुद्ध राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एक और धमाकेदार मुकाबले के लिए छत्तीसगढ़ के सभी क्रिकेट प्रेमी पूरी तरह से तैयार है. इस बीच मौसम ने शाम से ही करवट बदलते हुए तेज़ बारिश की बौछार के साथ फैंस के उम्मीदों में शुरूआती पानी फेरने का काम किया है.

मुकाबला 7.30 बजे से शुरू होने का निर्धारित समय है, लेकिन जिस तरह से बीते कुछ घंटो में लगातार पानी बरसा है मुकाबले के शुरू होने में थोड़ा विलम्ब हो सकता है. फिलहाल मैदान पर कवर्स है. ग्राउंड्स मैन ने मुस्तैदी के साथ मैदान को प्रॉपर प्लेइंग कंडीशंस में लाने के लिए लगे है. टॉस डिलेड घोषित किया जा चूका है.

केकेआर के लिए ये मुकाबला बहुत महत्वपूर्ण है. 10 मैच में केकेआर के 10 अंक है. इस मैच में यदि वे आरसीबी को हरा देते है तो उनके 12 अंक हो जायेंगे और अभी भी उनके क्वालिफाइंग के लिए उम्मीदे बरक़रार रहेंगी. फिलहाल पांचवे और छटवे स्थान पर सीएसके और आरआर 12 अंक के साथ विद्यमान है.

पानी गिरने के वजह से टॉस महत्वपूर्ण हो गया है. इस स्थिति में टॉस जीतने वाली टीम शुरूआती मॉस्चर का फायदा उठाने के लिए बोलिंग को प्रिफर कर सकते है. हालांकि फैंस के लिए उन्हें मैच देखने का मौका मिले ये ज्यादा मायने रखता है और दोनों टीम यहाँ से जीत को ही हासिल करने के लक्ष्य से मैदान में उतरेंगे.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *