अस्मिता जोनल कयाकिंग एंड कैनोइंग प्रतियोगिता का सेंध जलाशय नया रायपुर अटल नगर में कल समापन हुआ. प्रतियोगिता में 10 राज्यों की टीम से लगभग 130 खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता सब जूनियर एवं जूनियर वर्ग में खेली गई.
पदक वितरण एवं समापन समारोह के अतिथि के रूप में अमरजीत सिंह छाबड़ा अध्यक्ष अल्प संख्यक आयोग छत्तीसगढ़, श्रीमती डॉ वर्णिका शर्मा अध्यक्ष बाल संरक्षण अधिकारआयोग, डॉ अनामिका सिंह पार्षद नगर निगम, डॉ रूपेंद्र सिंह चौहान उपाध्यक्ष टेनिस एसोसिएशन, संजय शुक्ला सहायक संचालक क्रीड़ा स्कूल शिक्षा विभाग की उपस्थिति में हुआ।
तीनों वर्ग में छत्तीसगढ़ 8 स्वर्ण, 3 रजत, 7 कांस्य पदक अर्जित कर ओवरऑल खिताब की दौड़ में बना हुआ है. अंतिम चरण में दो इवेंट खराब मौसम के कारण स्थगित कर दिया गया जो आज सुबह होने वाले परिणाम तय करेंगे खिताब।
इस अवसर पर दिलीप बेनीवाल, पवन जी एन डी आर एफ उपस्थित थे. सभी अतिथियों का स्वागत छत्तीसगढ़ प्रदेश कयाकिंग एंड कैनोइंग के संयुक्त सचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी के द्वारा किया गया. इस अवसर पर अशोक दुबे, राकेश ठाकुर, सुमित तिवारी, अमित तिवारी, प्रवीण कुमार, योगेंद्र साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार व्यक्त अखिलेश दुबे ने किया ।
