Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK वुमेंस अंडर 23 वनडे क्रिकेट टुर्नामेंट में छत्तीसगढ़ ने बड़ौदा के खिलाफ मुकाबला सुपर ओवर में गंवाया

बीसीसीआई द्वारा आयोजित वुमेंस अंडर 23 वनडे क्रिकेट टुर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की टीम का तिसरा मैच आज जयपुर,में बडौदा टीम के विरुद्ध खेला गया। बडौदा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 228 रन बनाये।

बडौदा की ओर से नेहा पटेल ने 73 रन तथा निधि धमुनीया ने 65 रन बनाये। दोनो के मध्य तिसरे विकेट के लिये 119 रनों की साझेदारी हुयी। छत्तीसगढ़ की ओर से साक्षी शुक्ला, तान्या बेरीया तथा शांती बघेल ने 2-2 विकेट प्राप्त किया। 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने भी 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 228 रन ही बनाये ।

छत्तीसगढ़ की ओर से कुमुद साहु ने 56 रन, मिताली शर्मा ने 53 रन तथा यती शर्मा ने नाबाद 33 रन बनाये।बडौदा की ओर से मैत्री ने 4 विकेट प्राप्त किये। मैच ड्रा रहा। सुपर ओवर में छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये केवल 8 रन बनाये । बडौदा ने 10 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया। बडौदा ने मैच सुपर ओवर में जीत लिया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author