राजधानी नई दिल्ली में आयोजित 36वीं सीनियर राष्ट्रीय फेंसिंग (तलवारबाजी) प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ महिला टीम ने आख़िरी दिन फॉयल टीम इवेंट में कांस्य पदक जीत कर छत्तीसगढ़ को गौरांवित किया है। यह प्रतियोगिता 15 से 19 नवंबर तक आयोजित हुआ. जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागी भाग लेने आए थे।
छत्तीसगढ़ फॉयल महिला टीम ने क्वार्टर फ़ाइनल में महाराष्ट्र को 45-39 अपना मेडल सुनिश्चित किया. सेमीफायनल मुकाबले में तमिलनाडु से 35-45 के स्कोर से हार का सामना करना पड़ा इसी के साथ तृतीय स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा. टीम के सदस्य दिव्यांशु नेताम (भिलाई), दीपपांशी नेताम (भिलाई), माया साहू (दुर्ग ) तथा लावण्या साहू (रायपुर) रहे. छत्तीसगढ़ सीनियर फेंसिंग टीम के कोच प्रवीण कुमार और मोहनीश वर्मा थे.

इस उपलब्धि पर सभी खिलाड़ियों को प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एस.प्रकाश (IAS), सचिव बशीर अहमद खान, संयुक्त सचिव अखिलेश दुबे, निखिल जंबूलकर, कोषाध्यक्ष राम प्रताप गुप्ता एवं प्रशिक्षक वि.जॉनसन सोलोमन, प्रवीण कुमार और मोहनीश वर्मा ने शुभकामनाएं दिए.

