chess

KHELNEWZ RAIPUR DESK राज्य स्तरीय शालेय शतरंज़ स्पर्धा हेतु छत्तीसगढ़ टीम बेंगलुरु रवाना

69 वी राष्ट्रीय शालेय शतरंज़ 19 वर्ष बालक – बालिका चैंपियनशिप का आयोजन बेंगलुरु , कर्नाटक में 6 से 7 दिसम्बर तक आयोजित है। छत्तीसगढ़ दल का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर मुंगेली में 30 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक आयोजित था.

छत्तीसगढ़ राज्य टीम में बालक 19 वर्ष में यश सिंह- रायपुर सम्भाग, शिवांश शुक्ला रायपुर सम्भाग, यश शर्मा बिलासपुर संभाग, उत्कर्ष यादव रायपुर संभाग, सोमेश सिंह राजपूत बिलासपुर संभाग एवं बालिका 19 वर्ष वर्ग में अंकिता धृतलहरे बिलासपुर संभाग, वंदना साहू दुर्ग संभाग, मंजुला साहू रायपुर संभाग, कावेरी साहू रायपुर संभाग, कंचन साहू रायपुर संभाग है। छत्तीसगढ़ दल के प्रबंधक सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार वर्मा एवं प्रशिक्षक सुबोध कुमार सिंह, मैनेजर मुकेश सिंह राठौर व बालिका वर्ग के मैनेजर राजेश्वरी ध्रुवंशी हैं। छत्तीसगढ़ टीम आज रवाना हुए.

टीम के रवाना होने पर लोक शिक्षण संचालनय रायपुर के सहायक संचालक क्रीड़ा संजय शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. डाहीरे , वरिष्ठ खेल अधिकारी संजय पॉल, प्राचार्य आई. पी. यादव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, उपाध्यक्ष ए. के. जायसवाल, विक्रम सिंह ठाकुर, गुरमीत सलूजा, विनय साहू, रवि शर्मा, लोरमी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती मनीषा पाटले, आशिष मिश्रा, सूर्यकान्त शर्मा, अरविंद पांडेय, राजेन्द्र साहु, युगल राजपूत, ओम प्रकाश वन्दे ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author