बीसीसीआई द्वारा वुमेंस अंडर 23 वनडे क्रिकेट टुर्नामेंट में छत्तीसगढ़ का दूसरा मैच आज जयपुर में बिहार टीम के विरुद्ध खेला गया. छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवरों में 04 विकेट खोकर 359 रन बनाये ।

छत्तीसगढ़ की ओर से प्रारंभिक बल्लेबाज मानश्री मौर्य ने 113 रन तथा चांद चेलक ने 74 रन बनाये। दोनो के मध्य पहले विकेट के लिये 146 रनों की साझेदारी हुयी । उनके अतिरिक्त ऐश्वर्या सिंह ने 70 रन तथाराधिका नेताम ने नाबाद 53 रनों का योगदान दिया।

बिहार की ओर से तेजस्वी ने 2 विकेट प्राप्त किया। 360 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की टीम 41 ओवरों में 135 रन बनाकर आउट हो गयी। बिहार की ओर से यशिता सिंह ने नाबाद 66 रन बनाये.छत्तीसगढ़ की ओर से तानिया बेरीया ने 4 विकेट तथा साक्षी शुक्ला ने 3 विकेट प्राप्त किये। छत्तीसगढ़ ने मैच 224 रनों से जीत लिया।
