12वीं फेडरेशन कप राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप सह प्रो नाईट फाइट में भाग लेकर लौटे छग के 5 बालिका खिलाड़ियों और 2 अधिकारियों सहित 7 सदस्यीय दल का रायपुर रेल्वे स्टेशन में शानदार स्वागत किया गया।इस अवसर पर थाई बॉक्सिंग संघ के जागेश्वर डडसेना, पूनम साहू, मदन बाहेती, घृतेश साहू तथा खिलाड़ियों के परिजन, खेल प्रेमी बडी संख्या में स्टेशन में उपस्थित थे।
छ ग थाई बॉक्सिंग दल के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी
01) कु पल्लवी साहू (-67 kg, -21yrs)
02) कु प्रियंका साहू (-45 kg, -21yrs)
03) कु प्रियंका साहू (म्यूजिकल इवेन्ट, – 21yrs)
04) कु दीपाली बघेल (-48kg, – 18 yrs)
05) कु मानसी तांडी (प्रो नाईट फाइट टाइटल बेल्ट स्वर्ण पदक, – 45kg )
06) कु पिंकी गुप्ता (प्रो नाईट फाइट टाइटल बेल्ट स्वर्ण पदक, -48kg)
थाई बॉक्सिंग संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनीस मेमन (रायपुर) और खेल व युवा कल्याण विभाग, दंतेवाड़ा की कोच टिकेश्वरी साहू ने निर्णायक पैनल के मुख्य सदस्य के रूप में कर्तव्य निर्वहन किया।
