Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK वेस्टजोन नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में टीम ने जीता गोल्ड

17वीं वेस्टजोन नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रख दिया। यह पहली बार है कि सॉफ्टबॉल में छत्तीसगढ़ को पुरुष एवं महिला दोनों वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है।

वेस्टजोन सॉफ्टबॉल नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन 09 से 11 फरवरी तक उज्जैन में आयोजित किया गया था। महिला वर्ग में छत्तीसगढ़ के पूल में वर्तमान नेशनल चैंपियन महाराष्ट्र तथा मेजबान मध्य प्रदेश की टीम थी। छत्तीसगढ़ का पहला मैच मध्य प्रदेश से हुआ जिसमे टीम मध्यप्रदेश से 00-01 से हार गई। लेकिन इस निराशा से उबरते हुए छत्तीसगढ़ ने उत्तर प्रदेश को 11–00 से हराकर प्रतियोगिता में वापसी की।

इसके पश्चात छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 2–0 से, तथा वर्तमान नेशनल चैंपियन महाराष्ट्र को 08-00 से हराकर कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में छत्तीसगढ़ का मुकाबला फिर से मध्य प्रदेश से हुआ। मध्य प्रदेश को अपने होम ग्राउंड तथा अपने स्थानीय दर्शकों का भरपूर समर्थन मिला लेकिन छत्तीसगढ़ के महिला खिलाड़ियों ने अपने धैर्य का परिचय देते हुए दमदार खेल का प्रदर्शन किया तथा फाइनल मैच 04-01 से जीतकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। यह उल्लेखनीय है कि सॉफ्टबॉल में छत्तीसगढ़ को सीनियर महिला वर्ग में पहली बार स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है।

महिला वर्ग में रायपुर से (1)अंजू टांडी (2)गंगा सोना (3)नेहा छुरा(4) प्रीति वर्मा (5)मनीषा गोंड (6)लवली महानंद (7)अंजलि पटेल (8)क्षमा मिश्रा, (09) खुशबू मौर्य, दुर्ग से (10)चारू वर्मा (11) बरखा रानी यादव (12) सोनाली साव पामगढ़ से (13)शालू डहरिया, (14) काम्या पटले, बिलासपुर से (15)कविता शर्मा, मुंगेली से (16)कुसुम खांडे सम्मिलित है।

पुरुष वर्ग की टीम ने अपेक्षा के अनुरूप शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में छत्तीसगढ़, वर्तमान नेशनल चैंपियन है। पुरुष वर्ग का पहला मैच गुजरात के साथ हुआ जिसे छत्तीसगढ़ ने 7–0 से जीत कर शानदार शुरुआत की, इसके बाद छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 10–0 से तथा मध्य प्रदेश को 2–0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मध्यप्रदेश अपने पूल की पूल विनर टीम थी अतः उसको एक मौका और मिला तथा मध्यप्रदेश ने महाराष्ट्र को हराकर वापसी की एवं फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल मैच बहुत ही रोमांचकारी रहा मध्यप्रदेश को स्थानीय दर्शकों का अपार समर्थन मिला, लेकिन छत्तीसगढ़ टीम ने अपने चैंपियनशिप को बरकरार रखते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया तथा मध्य प्रदेश को 4-0 से हरा कर स्वर्ण पदक जीत लिया।

पुरुष वर्ग में दुर्ग से (1)सुशांत यादव (2)सुनील राज (3)शुभाशीष, कबीरधाम से (4) कलेश्वर निर्मलकर (5)भूपेंद्र गढ़े(6) पिंटू सिंह, रायपुर से (7) गौरव डहरिया (8) मोहित ठाकुर (9) बिट्टू मंडले (10) अजय शुक्ला (11) दीपक साहू (12) राम राजपूत, सारंगढ़ से (13)तौसीम राजा पामगढ़ से (14) दिलेश्वर भारती, महासमुंद से (15)अभिषेक निर्मलकर बिलासपुर से (16)आयुष केशरवानी सम्मिलित है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश सॉफ्टबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने छत्तीसगढ़ टीम की शानदार उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दिए है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

K-KHELNEWS PVT LTD

CIN NO. U63910CT2024PTC016258

PAN NO. AALCK0103C

GST NO. 22AALCK0103C1ZF

Contact Details

Categories

Categories

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khelnewz @2025. All Rights Reserved.

    Stay updated with the latest sports news, live scores, and match highlights from around the world.

    Categories

    Get Latest Updates and big deals

      Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

      Khelnewz @2025. All Rights Reserved.