Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK छत्तीसगढ़ महिला टीम ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हराकर पहुंची सेमी फाइनल में

बीसीसीआई द्वारा सीनीयर वुमेंस वनडे क्रिकेट टुर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की टीम का क्वार्टर फायनल मैच आज चंडीगढ़ में मुंबई टीम के विरुद्ध खेला गया. छत्तीसगढ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया.मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 46.5 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर 180 रन बनाये।

मुंबई की ओर से पुनम राउत ने 41 रनों का योगदान दिया। उनके अतिरिक्त जील डेमेलो ने 27 रन, वृशाली भगत ने 26 रन तथा खुशी ने 25 रन बनाये।छत्तीसगढ़ की ओर से महक नरवसे तथा अदिती पंवार ने किफायती तथा शानदार गेंदबाजी करते हुये 3-3 विकेट प्राप्त किये । प्रिती यादव ने 2 विकेट प्राप्त किया. 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने 47.5 ओवरों में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाकर मैच जीत लिया।

छत्तीसगढ़ की ओर से प्रारंभिक बल्लेबाज श्रृष्टि शर्मा ने 75 रन तथा महक नरवसे ने 26 रनों के साथ शानदार शुरुआत दी, उन्होने पहले विकेट के लिये 79 रनों की मैच विनिंग साझेदारी की, उनके अतिरिक्त नेहा बडवाइक ने नाबाद 35 रन तथा कप्तान कृति गुप्ता ने 16 रनों का योगदान दिया.

मुंबई की ओर से प्रकाशिका नायक ने 2 विकेट प्राप्त किये।छत्तीसगढ़ ने मैच 6 विकेट से जीतकर सेमी फायनल में प्रवेश किया । श्रृष्टि शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच बनीं । टीम 26 फरवरी को सेमी फायनल मैच खेलेगी।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *