Football

KHELNEWZ RAIPUR DESK छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग के छठवें राउंड में ब्लास्टर, लायंस, ब्रह्मविद, चैलेंजेस और पैंथर्स की शानदार जीत

वीर स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग के छठे राउंड में 5 रात्रिकालीन मुकाबले खेले गए। क्लब के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बतलाया कि दिन के पहले मुकाबले में स्वर्ण शिल्पी ब्लास्टर ने शानदार खेल दिखाते हुए बॉर्नियो कैपिटल्स को 2–0 से हराया। टीम के लिए दोनों गोल काशी राम ने क्रमशः 24वें और 44वें मिनट में किए।दूसरे मुकाबले में सराफत लायंस ने विला एफ.सी. को 3–1 से पराजित किया।

सराफत लायंस की ओर से राजेश साहू (7’), प्रणय ध्रुव (19’) और आशुतोष (33’) ने गोल दागे, जबकि विला एफ.सी. की ओर से एकमात्र गोल सागर (42’) ने किया। तीसरे मैच में ब्रह्मविद एफ.सी. ने कड़े मुकाबले में फिल्स फाइटर बिलासपुर को 2–1 से मात दी। फिल्स फाइटर की ओर से आयुष (7’) ने शुरुआती बढ़त दिलाई, लेकिन ब्रह्मविद एफ.सी. के अरुण (21’) और भोले (40’) के गोलों ने मैच का रुख पलट दिया.

चौथे मुकाबले में नरेश चैलेंजेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इन्फिनिटी टाइगर्स को 2–0 से हराया। टीम के लिए शमशेर (39’) और सौरव (49’) ने गोल किए। पांचवें और अंतिम मैच में मैट्स पैंथर्स ने जेएसएफ क्लब पर 3–1 की जीत दर्ज की। जेएसएफ क्लब की ओर से प्रथम (7’) ने गोल किया, जबकि मैट्स पैंथर्स के लिए नितेश (22’), आशीष (29’) और विशाल (38’) ने गोल कर टीम को जीत दिलाई। शनिवार 8 नवंबर को एक क्वालीफायर एवं एक एलिमिनेटर मैच होंगे, 9 नवंबर को एक इंटरनेशन खिलाड़ियों के मध्य मैत्री मैच के साथ एक दूसरे राउंड का क्वालीफायर मैच होगा। टूर्नामेंट का समापन 10 नवंबर सोमवार को महिला वर्ग की सीनियर टीमों के मध्य एक मैत्री के साथ फाइनल मुकाबला खेला जायेगा।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author