Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK कर्नल सीके नायुडु ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ ने राजस्थान के विरुद्ध पहले दिन बनाये 257 रन

बीसीसीआई द्वारा मेंस अंडर 23 कर्नल सीके नायुडु ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की टीम का क्वार्टर फाइनल मुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थानटीम के विरुद्ध खेला जा रहा है ।पहले दिन राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।

छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये अपनी पहली पारी में 89 ओवरों में 7 विकेट खोकर 257 रन बना लिये हैं। छत्तीसगढ़ की शुरुआत अच्छी नहीं रही, उनके प्रारंभिक बल्लेबाज शोभित शर्मा 0 रन पर तथा आयुष पांडे 21 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गये. मध्यमक्रम में मयंक वर्मा ने 81 रन तथा राहुल प्रधान ने 58 रन बनाकर पारी को संभाला।

दोनों के मध्य चौथे विकेट के लिये 112 रनों की साझेदारी हुयी। उनके अतिरिक्त दिपक यादव ने 29 नाबाद तथा हर्ष साहु ने 24 रनों का योगदान दिया। राजस्थान टीम की ओर से गणेश सुथार तथा मोहित चंग्रा ने 2-2 विकेट प्राप्त किये। पहले दिन की समाप्ति तक छत्तीसगढ़ ने 257 रन बना लिये है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *