Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK ऑल इंडिया साइक्लिंग रोड रेस स्पर्धा के लिए रविवि की टीम हुई रवाना

अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय साइक्लिंग रोड रेस प्रतियोगिता महात्मा गांधी मिशन विश्वविद्यालय छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) में 15 से 18 अप्रैल को आयोजित है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की टीम आज रवाना हुई।

पुरुष टीम में योगेंद्र कुमार, कीमेश चौधरी,चंदन साहू, जितेंद्र कुमार, दीपक सिरदार, किशन कुमार एवं महिला टीम में गोमती साहू, कांति साहू, तृप्ति साहू, प्रमिला यादव, भाविका सोनकर, देविका साहू शामिल हैं. टीम मैनेजर के रूप में सुश्री उपासना विश्वकर्मा है।

टीम में शामिल खिलाड़ियों को कुलपति प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ल, शारीरिक शिक्षा विभाग की संचालक डॉ.रीता वेणुगोपाल, प्रोफेसर राजीव चौधरी, प्रोफेसर सी.डी अगाशे आदि ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author