छत्तीसगढ़ के ओम यादव (राजनांदगांव) और अवि मानिकपुरी (बिलासपुर) का चयन भारतीय सब जूनियर बालक प्रशिक्षण शिविर हेतु किया गया है। चयनित खिलाड़ी आगामी 29 मई से 06 जून तक जापान में आयोजित होने वाली अंडर 18 एशिया कप में भाग लेगी.
जिसका प्रशिक्षण शिविर भोपाल में 19 अप्रैल से 25 मई तक आयोजित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज़ अंसारी ने बताया कि यह छत्तीसगढ़ हाकी के लिए गर्व का क्षण है। भारतीय सब जूनियर बालक हॉकी प्रशिक्षण शिविर में ओम यादव और अवि मानिकपुरी का चयन प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी साबित होगा.
फॉरवर्ड पोजीशन में खेलने वाले राजनांदगांव के ओम यादव और मिडफील्डर खेलने वाले बिलासपुर के अवि मानिकपुरी विगत 5 वर्षों से छत्तीसगढ़ हाकी टीम का प्रतिनिधित्व करते आ रहे है। उक्त दोनों खिलाड़ियों का चयन राजगीर (बिहार ) में आयोजित 16वी हाकी इंडिया नेशनल चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है,जहाँ ओम ने छत्तीसगढ़ और अवि ने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था ।

ओम यादव वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य खेल अकादमी बिलासपुर के आवासीय हॉकी केंद्र तथा अवि मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी भोपाल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. दोनों खिलाड़ियों की इस सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और कोचों के मार्गदर्शन को जाता है। सब जूनियर इंडिया कोर टीम में चयन होने से दोनों भारतीय राष्ट्रीय टीम की मुख्य विकास योजना (Development Plan) का हिस्सा बनेंगे, यहाँ से उसके पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का सीधा अवसर होगा।
छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि यह सफलता न केवल इन खिलाड़ीयो के प्रतिभा को दर्शाती है, बल्कि छत्तीसगढ़ में हॉकी के बढ़ते स्तर और वहां दी जा रही ट्रेनिंग की गुणवत्ता का भी प्रमाण है। भविष्य में हमें इनसे भारतीय टीम की जर्सी में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरा प्रदेश गौरवान्वित है।
ओम यादव और अवि मानिकपुरी के भारतीय सब जूनियर बालक कोर ग्रुप में चयन होने पर श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, डॉ रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष, श्री अरुण साव उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री, श्रीमती तनुजा सलामे निर्देशक खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मधुसूदन यादव पूर्व सांसद एवं महापौर, अभिषेक सिंह, फिरोज़ अंसारी,अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी, मनीष श्रीवास्तव महासचिव, डी रविशंकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ए एक्का सहायक संचालक खेयुका बिलासपुर, जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के सचिव शिवनारायण धकेता, बिलासपुर जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष रोहित बाजपाई, आदि ने बधाई दिए.


