Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK ईस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल स्पर्धा में रविवि की टीम ने ऑल इंडिया के लिए किया क्वालीफाई

पंडित रवि शंकर शुक्ला विश्वविद्यालय की महिला हैंडबॉल टीम ईस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल प्रतियोगिता जो यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइं & टेक्नोलॉजी, मेघालय में 10 से 14 फरवरी तक आयोजित हुआ.जिसमें पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की हैंडबॉल महिला टीम ने बरहमपुर यूनिवर्सिटी को 10 – 17 से हराकर ऑल इंडिया के लिए क्वालीफाई किया.

टीम की कप्तान रेणुका, टुकेश्वरी, प्रेमलता, अनीता, केश्वरी, ममता, हेमा, खुशी, अनामिका, पूजा, चारु, तृप्ति, ऊषा, तनु व मैनेजर डॉ. अयाज़ अहमद ख़ान एवं कोच डेरहिन ध्रुव है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. राजीव चौधरी तथा निदेशक प्रो. रीता वेणु गोपाल एवं प्रोफेसर सी.डी. आगासे ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author