Tennis

KHELNEWZ RAIPUR DESK आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर्स के रोमांचक मुकाबले राजधानी में जारी

आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर्स में आज क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में जगह बनाई। यह प्रतियोगिता रायपुर इंटरनेशनल स्टेडियम, जोरा में आयोजित की जा रही है।

टूर्नामेंट ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (AITA) के तत्वावधान में, इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (ITF) द्वारा मान्यता प्राप्त है तथा छत्तीसगढ़ स्टेट टेनिस एसोसिएशन (CSTA) द्वारा टूर्नामेंट डायरेक्टर गुरूचरण सिंह होरा के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है।

बालक एकल अंडर-18 क्वार्टर फाइनल

रणवीर सिंह (भारत) ने शीर्ष वरीय ओम पटेल (भारत) को 6-1, 6-4 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।

आरव धेकियाल (भारत) ने अद्वित तिवारी (भारत) को 6-1, 2-6, 6-3 से हराया।

पांशुल उबोवेझा (भारत) ने कबीर परमार (भारत) को 6-0, 6-1 से एकतरफा मुकाबले में पराजित किया।

शरण सोमासी (भारत) ने कुशाग्र अरोड़ा (भारत) को 6-4, 6-3 से हराया।

बालक युगल अंडर-18 – सेमीफाइनलएरिक मैथ्यू गुनावन (इंडोनेशिया) / रणवीर सिंह (भारत) ने कुशाग्र अरोड़ा / आरव धेकियाल (भारत) को 6-2, 6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

आरुष कोटे (अमेरिका) शरण सोमासी (भारत) ने आहान मिश्रा अभिवाद्य मिश्रा (भारत) को 6-7(3), 7-5, [11-9] से रोमांचक मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह बनाई।

बालिका एकल अंडर-18 क्वार्टर फाइनलगुरलीन कौर खनुजा (भारत) ने शीर्ष वरीय एंजेल पटेल (भारत) को 6-2, 3-6, 6-4 से हराया।साहेज लखत (अमेरिका) ने तीसरी वरीय मरिया पटेल (भारत) को 6-3, 6-4 से पराजित किया।

आराध्या मीना (भारत) ने रिया गंगम्मा पुडियोक्कडा (भारत) को 6-3, 6-1 से हराया।सिद्धि पांडे (भारत) ने निएशा एंजा (भारत) को 7-5, 3-0 (रिटायर्ड) से हराया।

बालिका युगल अंडर-18 – सेमी फाइनल आराध्या मीना इंसियाह मोंवाला (भारत) ने मरिया पटेल मेहा पाटिल (भारत) को 6-2, 6-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

साहेज लखत (अमेरिका) जोहा कुरैशी (भारत) ने दिशा कुमार स्वास्ति सिंह (भारत) को 6-2, 1-6, [10-7] से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

K-KHELNEWS PVT LTD

CIN NO. U63910CT2024PTC016258

PAN NO. AALCK0103C

GST NO. 22AALCK0103C1ZF

Contact Details

Categories

Categories

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khelnewz @2025. All Rights Reserved.

    Stay updated with the latest sports news, live scores, and match highlights from around the world.

    Categories

    Get Latest Updates and big deals

      Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

      Khelnewz @2025. All Rights Reserved.