अंतर विश्वविद्यालय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर पंजाब में 9 से 14 मार्च तक आयोजित है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की महिला बॉक्सिंग टीम 6 मार्च को रवाना हुई।
टीम के खिलाड़ियों को शारीरिक शिक्षा विभाग की संचालक डॉ. रीता वेणुगोपाल तथा डॉ. सी. डी. आगासे ने शुभकामनाएं दिए। टीम में संजना, छाया, पूजा, सुष्मिता, ईशा, दामिनी, और खुशबू शामिल हैं। टीम के मैनेजर आदिल अहमद तथा कोच शहनाज बेगम हैं।
Please follow and like us:
