Table tennis

KHELNEWZ MUNGELI DESK जिला स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2 नवम्बर को

जिला सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर बालक बालिका ,पुरुष – महिला टेबल टेनिस चैम्पियनशिप का आयोजन 2 नवम्बर को विकासखण्ड खेल केन्द्र लोरमी में सुबह 9.30 बजे से आयोजित है । स्पर्धा का आयोजन जिला टेबल टेनिस संघ द्वारा किया जा रहा है।

स्पर्धा के अंतर्गत 15 वर्ष से कम सब जूनियर,19 वर्ष से कम जूनियर बालक – बालिका एवम सीनियर पुरुष महिला उम्र के सभी प्रतिभागी भाग ले सकते हैं. स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विजेता ट्रॉफी पुरस्कार ,प्रमाण पत्र दिए जाएंगे ।

स्पर्धा में भाग लेने के लिए आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र का फोटो कॉपी प्रतिभागियों को लाना अनिवार्य है.प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम शाम 4.30 बजे आयोजित होगा । प्रतियोगिता से चयनित उत्कृष्ट खिलाड़ी आगामी राज्य टेबल टेनिस चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे.

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियो को संस्था के सौजन्य से एडवांस ट्रेनिंग देकर राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने तैयार किया जाएगा। स्पर्धा में भाग लेने के लिए सुबोध कुमार सिंह, मुकेश सिंह राठौर, युगल किशोर राजपूत, राजेन्द्र प्रसाद साहू, माधव राम साहू, मालिक राम मेहर से संपर्क किया जा सकता है ।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author