भारतीय रॉकेटबॉल एसोसिएशन एवं रॉकेटबॉल एसोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र द्वारा दूसरी सीनियर नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन गोंदिया महाराष्ट्र में 14 से 16 नवम्बर तक आयोजित हैं। जिसमें जिले से 4 बालक एवं 1 बालिका सहित कुल 5 खिलाड़ी शामिल होने रायपुर से रवाना हुए।

जिले से सीनियर बालक वर्ग में हरिशंकर साहू, केशव साहू, सिद्ध दीवान व पृथ्वी मिश्रा एवं बालिका वर्ग में दुर्गेश कोसरे छत्तीसगढ़ की टीम में शामिल हैं। जिले में वन विभाग में निर्मित स्क्वैश कोर्ट में खिलाड़ी अभ्यास करते हुए राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयनित हुए हैं।


