जांजगीर में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया.रायपुर जोन का नेतृत्व करते हुए महासमुंद के खिलाड़ियों ने सरगुजा, बस्तर, दुर्ग एवं फाइनल में बिलासपुर को हराकर विजेता बने.
इस उपलब्धि पर ज़िले की टीम सैयद इमरान अली के नेतृत्व में बी एल देवांगन जिला शिक्षा अधिकारी से सौजन्य भेट किये.इस अवसर पर सुश्री अंजली बरमाल सहायक क्रीड़ा अधिकारी , बी एस बंजारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुशवाहा, नवनीत सिंह, गुरु दत्ता, आदित्य चंद्राकर आदि विशेष रूप से उपस्थित थे.
विजेता हैंडबॉल खिलाड़ियों में बालक वर्ग से मुदस्सीर खान, सक्षम शर्मा, सैयद अरम अली, जीशान खान, आर्यन वर्ड, आकिब अली, श्रेयांश उईके, नीतीश साहू, आर्यन सोनी शामिल थे.
Please follow and like us:
