Cricket

KHELNEWZ MAHASAMUND DESK श्री शिवाय क्रिकेट अकादमी की जर्सी का हुआ अनावरण

स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने श्री शिवाय क्रिकेट अकादमी की नई जर्सी का अनावरण किया।कार्यक्रम का संचालन अकादमी के प्रमुख तृपेश साहू एन. आई. एस. क्रिकेट कोच द्वारा किया गया।

उन्होंने कहा, यह जर्सी केवल खेल परिधान नहीं, बल्कि खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और खेल भावना का प्रतीक है।विधायक जी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, खेलों से युवा वर्ग में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। श्री शिवाय क्रिकेट अकादमी इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रमेश साहू, महामंत्री ग्रामीण मंडल रोहित चंद्राकर, आकाश पांडे, अभिषेक पांडे, संतोष साहू व्याख्याता (डाइट) एवं किरण कन्नोजे जी व्याख्याता (डाइट) ,राजेश चौधरी सहित अकादमी के मुख्य कोच तृपेश साहू, खिलाड़ी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर श्री सिन्हा को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author