सॉफ्टबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में वेस्ट जोन राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल पुरुष/महिला प्रतियोगिता का आयोजन मध्यप्रदेश के उज्जैन में 09 से 11 फरवरी तक आयोजित हुआ. प्रतियोगिता हेतु नगर के प्रयास स्पोर्ट्स अकेडमी से पुरुष वर्ग में भूपेंद्र गढ़े, पिंटू सिन्हा और कलेश्वर निर्मलकर सहित तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ था.
जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ टीम को स्वर्ण पदक जीताने में अहम योगदान दिए. अकेडमी के प्रशिक्षक राजा जोशी ने बताया कि अकेडमी के खिलाड़ियों का प्रत्येक वर्ष बेसबॉल और सॉफ्टबॉल खेल में अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर चयन होता रहा है, साथ में पदक लगाकर प्रदेश व जिले का नाम रोशन करते आ रहे है.
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, एकेडमी के अध्यक्ष गणेश तिवारी, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, नरेंद्र मानिकपुरी निज सहायक, गजराज सिंह ठाकुर निज सहायक, अकेडमी के संस्थापक राजा पीयूष टाटीया, पार्षद दीपक सिन्हा, अशोका पब्लिक स्कूल के चेयरमैन पवन देवांगन, अतुल देशलहरा, दिनेश वर्गीस, श्याम चकोर आदि ने बधाई दिए.
