Sport News

KHELNEWZ KAWARDHA DESK अशोका पब्लिक स्कूल की खेल शिक्षिका मीरा साहू भारतीय बॉलबैडमिंटन टीम में हुई चयनित

अशोका पब्लिक स्कूल की खेल शिक्षिका मीरा साहू का चयन थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय इंडिया–थाईलैंड बॉलबैडमिंटन टेस्ट सीरीज के लिए हुआ है। 10 से 16 मार्च तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में मीरा साहू भारतीय टीम का हिस्सा बनकर देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उक्त प्रतियोगिता भारतीय बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है. जिसमें भारत और थाईलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम में छत्तीसगढ़ से मीरा साहू का चयन होना जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

इस उपलब्धि पर अशोका पब्लिक स्कूल के संचालक पवन देवांगन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी समान महत्व दिया जाता है। विद्यार्थियों और खेल शिक्षकों को बेहतर प्रशिक्षण,सुविधाएं और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास किया जाता है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों से राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पदक जीतकर विद्यालय ने पूरे कबीरधाम जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है।

इस दौरान विद्यालय के संचालक पवन देवांगन, श्रीमती सारिका देवांगन, प्राचार्य एस.एल.नापित, लोकनाथ देवांगन, एडमिन सागर नामदेव, लेखापाल अभिषेक केशरवानी, खेल शिक्षक राजा जोशी, मनीष निषाद, शैलेंद्र वर्मा आदि सभी ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author