जिला शतरंज संघ द्वारा प्रदेश संघ के मार्गदर्शन में कल्पना प्रकाश फाउंडेशन के तत्वावधान में जी एच रायसोनी मेमोरियल संभाग स्तरीय स्कूल चैंपियनशिप का आयोजन 9 अगस्त को निर्मल स्कूल में आयोजित किया गया। इस टूर्नामेंट का शुभारंभ तन्मय खन्ना मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जगदलपुर, दिनेश खन्ना एवं विदुषी अनिता राज के द्वारा दीप प्रज्वलित करके तथा शतरंज का मोहरा e4 चल कर किया गया।
इस चयन प्रतियोगिता में बस्तर संभाग के लगभग 240 स्कूली बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन आयु वर्ग 7,9,11,13,15, 17 एवं 19 में बालक बालिकाओं के लिए अलग-अलग किया गया था। इस आयोजन में 50000/- की राशि कल्पना प्रकाश फाउंडेशन द्वारा प्रदान की गई थी।

मेज़बान निर्मल स्कूल टूर्नामेंट की चैंपियन बनी जबकि संस्कार द स्मार्ट स्कूल उपविजेता रही। शाम 6.00 बजे पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें राष्ट्रपति पदक प्राप्त पुलिस उप महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए. फादर संतोष वर्गीस प्राचार्य निर्मल विद्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन और अशोक तिवारी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे।
जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष शशांक श्रीधर ने प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह चयन प्रतियोगिता है और इसमें प्रथम चार स्थानों पर रहने वाले खिलाड़ी रायपुर में होने वाली राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर 56 खिलाड़ियों का चयन होगा।

संस्था के सचिव हितेश तिवारी ने इस शतरंज प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी शालाओं और अभिभावकों को धन्यवाद दिया। टूर्नामेंट में चीफ आर्बिटर तरुण सारथी थे, राजेश जेना, अभिनव जेना, जयश्री शेंडे, डॉ पूर्णिमा सरोज, अभिषेक जेना, संगीता तिवारी, मंजू सारथी अन्य आर्बिटर मौजूद थे। इस दौरान सुकीर्ति तिवारी, बबीता, वैभवी, डाक्टर पाणीग्राही का सहयोग भी सराहनीय रहा।
विजेताओं की सूची इस प्रकार है

