21 वीं नेशनल यूथ एथेलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन गुरु नानक स्टेडियम लुधियाना (पंजाब ) में 1 से 3 सितंबर तक आयोजित है. इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ी, छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ के आगामी आयोजित होने वाले ट्रायल में हिस्सा ले सकते है. ट्रायल के तिथि की घोषणा एथेलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा जारी निर्देश के अनुसार घोषित होगा.
प्रतियोगिता 18 वर्ष के खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जाएगी. जिसमें बालक/ बालिका दोनों वर्ग शामिल होंगे. खिलाड़ियों का जन्म 1 जनवरी 2009 से 31 दिसंबर 2010 के बीच होना अनिवार्य होगा. यह जानकारी छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ के प्रवक्ता हेमंत सिंह परिहार ने दिया.
Please follow and like us:

