chess

KHELNEWZ JAANJGIR DESK जी एच रायसोनी मेमोरियल रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का हुआ समापन

जिला शतरंज संघ द्वारा राज्य के रजत जयंती एवं बाल दिवस के अवसर पर जी.एच. रायसोनी स्पोर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन एवं कल्पना प्रकाश वेलफेयर फाउंडेशन की संयुक्त पहल पर, छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के मार्गदर्शन में तथा गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, बनारी के सहयोग से 9 नवंबर को एक दिवसीय रेपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर जन्मेजय महोबे द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधक दीपक राठौर, प्राचार्य संतोष शर्मा, डॉ. सुमित गुलाबानी एवं डॉ. रुचि गुलाबानी, एडमिन विपिन गुप्ता,श्रीमती गायत्री यादव के विशेष आतिथ्य में हुई।

कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि शतरंज एक ऐसा खेल है जो बुद्धिमत्ता, धैर्य और रणनीति की भावना को विकसित करता है। इस प्रकार के आयोजन से जिले के बच्चों में सोचने-समझने की क्षमता बढ़ती है और अनुशासन की भावना मजबूत होती है।इस प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा और सक्ती जिलों के लगभग 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता स्विस लीग प्रणाली के तहत 15 मिनट + 5 सेकंड वृद्धि समय नियंत्रण के साथ खेली गई। खिलाड़ियों ने पूरे दिन शतरंज की बिसात पर अपनी एकाग्रता, रणनीति और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानितसमापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक और नगद पुरस्कार प्रदान किए गए।

ओपन वर्ग (सीनियर वर्ग): प्रथम शुभम कुमार गिधौरी नकद राशि 3000 ट्रॉफी, द्वितीय लोकेश कुमार साहू 2100 ट्रॉफी, तृतीय तुलेश साहू 1500 ट्रॉफी, चौथा संतोष केवट ₹1000, पाँचवाँ स्थान — विवेक कुमार सोनी ₹800 छठा से दसवाँ स्थान — विकास हरबंस, योगेंद्र साहू, मनोज ठाकुर, अंकुर बंजारें एवं दीपक जसवानी को ₹500-₹500 एवं मेमेंटो प्रदान किए गए। अंडर-9 वर्ग प्रथम वेदांश यादव, आयांश फुलर आशुतोष तिवारी, बालिका वर्ग में- आमंदी साईं, अनाया लकड़ा, संस्कृति शर्मा अंडर-13 वर्ग प्रखर पटेल, सर्वेश, सिद्धार्थ, बालिका वर्ग में- रिमझिम केवट, अन्वेशा राठौर, अनुशा खाण्डे.

अंडर-15 वर्ग: प्रथम राठौर , चिन्मय देवांगन,कनकशेखर राठौर बालिका वर्ग में- इशिका साहू, हेमा, हरसिंनी स्वरा ने प्राप्त किया।इसके अलावा विशेष पुरस्कार बेस्ट बैटरन शांतिलाल यादव, बेस्ट महिला खिलाड़ी प्रगति राज कैवर्त यंगटेस्ट सक्षम, एवं दिव्यांग खिलाड़ी सरिता साईं को नगद पुरूस्कार दिया गया।

सर्वश्रेष्ठ विद्यालय गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, हसदेव पब्लिक स्कूल, जय भारत स्कूल, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, लायंस पब्लिक स्कूल शामिल है। जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार राठौर एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार यादव, सचिव गिरधर गोपाल कश्यप, कोषाध्यक्ष लोकेश यादव, श्रीमती जयंती यादव, संतराम यादव, शशांक राठौर राजू देवांगन, अभिजीत, मनीष, सुधाकर राव, सुश्री प्रतिभा यादव, श्रीमति गीता, पवन उपस्थित रहे।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

K-KHELNEWS PVT LTD

CIN NO. U63910CT2024PTC016258

PAN NO. AALCK0103C

GST NO. 22AALCK0103C1ZF

Contact Details

Categories

Categories

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khelnewz @2025. All Rights Reserved.

    Stay updated with the latest sports news, live scores, and match highlights from around the world.

    Categories

    Get Latest Updates and big deals

      Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

      Khelnewz @2025. All Rights Reserved.