Sport News

KHELNEWZ GARIYABAND DESK जिला बॉल बैडमिंटन संघ के 2 खिलाडियों का चयन हुआ नेशनल कैंप में

25वीं सिनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 3 से 6 अगस्त तक भिलाई में आयोजित की गई थी. जिसमे गरियाबंद बाल बैडमिंटन संघ के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन किया और पूरे राज्य में 5वा स्थान प्राप्त किया. जिले से दो खिलाड़ियों का चयन हुआ जिसमें बॉयज में विभांशु गृतलहरे वही गर्ल्स टीम से चमेली चंदाने जा रही है.

राजिम के विधायक रोहित साहू, जिला पंचायत सभापति नंदनी ओंकार साहू, राजिम नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव ने खिलाड़ियों के चयन पर बधाई दिए. जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव राहुल गर्ग, कोषाध्यक्ष हितेश सिन्हा, कोच राहुल साहू एवं समस्त खिलाड़ी में कीनाज बंजारे, शेखर पटेल, चंद्रभान टंडन, डिगेश साहू, आलोक, नीलकमल, चंद्रशेखर साहू, हेमंत साहू , पुष्कर, डिगेश, घनस्याम साहू, आलोक साहू, हिमांश, सारिका वर्मा, लक्ष्मी साहू, दुर्गा, प्रतिज्ञा, काजल, विनीता, पायल आदि ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author