
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में अभी डॉ. दिनेश कुमार नामदेव खेल निदेशक का प्रभार संभाल रहे थे। उन्होंने स्वास्थ्यगत कारणों से पद से मुक्त होने के लिए विश्वविद्यालय और राज्य शासन से अनुरोध किया था। अब उनके स्थान पर डोंगरगढ़ कॉलेज के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मुत्रा लाल नंदेश्वर को विवि कानया खेल निदेशक बनाया गया है।
डॉ. नामदेव सारी औपचारिकताओं के साथ विवि से विदा लेकर पाटन कॉलेज में क्रीड़ा अधिकारी का दायित्व संभाला। वहीं डॉ. नंदेश्वर उनके स्थान पर नए खेल निदेशक का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय तिवारी, कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार पांडेय आदि उपस्थित थे।
Please follow and like us:
