netball

KHELNEWZ DHAMTARI DESK जिले के 6 नेटबॉल खिलाड़ियों का एसजीएफआई के राज्य स्तरीय स्पर्धा में हुआ चयन

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परखंदा के 06 छात्रों का चयन नेटबॉल अंडर 19 स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु हुआ है. सस्था के प्राचार्य रविन्द्र कुमार साहू ने बताया कि दामोदर, पीयूष कुमार, योगेश कुमार, योगिता, सुशीला यादव, कृतिका कुमार का चयन हुआ है.

खेल शिक्षक गोपाल कुमार साहू ने बताया की उक्त स्पर्धा 03 से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगी. इस अवसर पर शाला विकास समिति का अध्यक्ष रमन साहू, उपाध्यक्ष टेक राम साहू, ग्राम के सरपंच माधुरी मोहित साहू , जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी, जिला क्रीड़ा अधिकरी श्रीमती सकीला देवदास, खेल अधिकारी जगतपति देव साहू, विकास खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार बैस, बी.आर.सी.सी. कुलेश्वर सिन्हा, संकुल सनमयक टोमन लाल ध्रुव, व्यायाम शिक्षक गोपाल कुमार साहू ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author