athletics

KHELNEWZ BILASPUR DESK जूनियर एवं अंडर-23 राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल 4 अक्टूबर को न्यायधानी में होगा आयोजित

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के दिशा-निर्देशों के अनुसार जूनियर एवं अंडर-23 राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 4 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे बहतराई एथलेटिक्स स्टेडियम में किया जाएगा।इस चयन ट्रायल का आयोजन जिला एथलेटिक्स संघ एवं छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में किया जा रहा है। इसमें छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।

ट्रायल में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के लिए अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20 एवं अंडर-23 आयु वर्ग में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन एवं भारतीय एथलेटिक्स महासंघ द्वारा निर्धारित मापदंडों के आधार पर किया जाएगा।

इस चयन प्रक्रिया के माध्यम से चयनित खिलाड़ी राजस्थान के जयपुर में आयोजित होने वाली अंडर-23 राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप एवं तमिलनाडु के चेन्नई में आयोजित होने वाली जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का चयन AFI द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा।

चयन ट्रायल को पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए फोटोफिनिश तकनीक का उपयोग किया जाएगा। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के लिए भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) का UID होना अनिवार्य है। खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। यह जानकारी छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के हेमंत सिंह परिहार ने दिया ।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author