Kabaddi

KHELNEWZ DURG DESK हेमचंद विश्वविद्यालय की कबड्डी महिला टीम ईस्ट जोन प्रतियोगिता में भाग लेने हुए रवाना

सी.वी. रमन विश्वविद्यालय मे 11-14 अक्टूबर तक आयोजित ईस्ट जोन कबड्डी महिला प्रतियोगिता में भाग लेने रवाना हुए। खेल संचालक डाॅ. दिनेश नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम के खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर शासकीय वा.वा. पाटनकर कन्या महाविद्यालय में आयोजित कराया गया। टीम के सभी खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. संजय तिवारी ने अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दिए।

टीम के सभी खिलाड़ियों को ट्रैकसूट, ड्रेस व जूता प्रदान किया गया। टीम के मैनेजर सुश्री रामेश्वरी महला खेल सहायक शासकीय महाविद्यालय, चिल्हाटी व कोच रामदास यादव शासकीय कन्या महाविद्यालय दुर्ग है।

टीम में शामिल खिलाड़ी

करीना शासकीय पीजी कॉलेज दुर्ग,नीलम यादव शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय उतई, मधुलिका शासकीय पीजी महाविद्यालय दुर्ग पी. देवी शासकीय पीजी महाविद्यालय दुर्ग, अंशिका शासकीय पीजी महाविद्यालय भिलाई-03, झरना शासकीय कन्या पीजी महाविद्यालय दुर्ग, पुष्पा देवी शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय उतई, चांदनी शासकीय कमला देवी महाविद्यालय राजनांदगांव, कावेरी यादव शासकीय कमला देवी महाविद्यालय राजनांदगांव, वैशाली यादव शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव, पायल शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव, भुनेश्वरी शासकीय नेहरू पीजी महाविद्यालय, डोंगरगढ़, प्रिया शासकीय नेहरू पीजी महाविद्यालय डोंगरगढ़, धनेश्वरी मनसा एजुकेशन कॉलेज कोहका भिलाई है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author