Basketball

KHELNEWZ DURG DESK हेमचंद विश्वविद्यालय की बाॅस्केटबाॅल टीम ईस्ट जोन स्पर्धा के लिए हुए रवाना

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की बाॅस्केटबाॅल पुरूष टीम कोलकात्ता विश्वविद्यालय में 05 से 09़ जनवरी तक आयोजित ईस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए रवाना हुए। टीम का प्रशिक्षण शिविर सेंट थाॅमस महाविद्यालय रूआबांधा भिलाई में आयोजित कराया गया।

खेल संचालक डाॅ. दिनेश नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रस्थान के पूर्व टीम के सभी खिलाड़ी विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप से मुलाकात किये। कुलसचिव ने खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन की कामना करते हुए बधाई दिए। टीम के सभी खिलाड़ियों को किट प्रदान किया गया।

टीम के मैनेजर कैलाश नारायण वर्मा क्रीड़ाधिकारी सेंट थाॅमस महाविद्यालय व कोच पंकज पाण्डे है. इस अवसर पर खेल संचालक डाॅ दिनेश नामदेव, विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव हिमांशु मण्डावी, सहायक कुलसचिव दिग्विजय साहु उपस्थित रहे।

टीम में शामिल खिलाड़ी

शेख अरमान अली सेंट थॉमस महाविद्यालय रुआबांधा,अमित सिंह सेंट थॉमस महाविद्यालय रुआबांधा,निकोलस सेंट थॉमस महाविद्यालय रुआबांधा, प्रणय तिवारी सेंट थॉमस महाविद्यालय रुआबांधा, यश नागेंद्र राय सेंट थॉमस महाविद्यालय रुआबांधा,विशाल सिंह सेंट थॉमस महाविद्यालय रुआबांधा, शिवम दुबे श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी,आयुष्मान सिंह श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी, प्रशांतपति त्रिपाठी श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी, यश साहू सेठ रतनचंद महाविद्यालय दुर्ग, नमन नरवाल शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव, तुषार श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *