badminton

KHELNEWZ DURG DESK वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता में दुर्ग के खिलाड़ियों का रहा शानदार प्रदर्शन

23 से 27 फरवरी तक कोरबा में आयोजित राज्य स्तरीय 35+ से 75+ तक के आयु वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिले से हर आयु वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।35+ महिला एकल में दुर्ग की जुवेना गोम्स उपविजेता रही।

वहीं युगल में उन्होंने विजेता का खिताब जीता। पुरुषों के 35+ युगल में विवेक कुमार साहू विजेता बने। 40+ महिला एकल में चैताली बिश्वास एकल उपविजेता एवं युगल में दुर्ग की ही कविता चंद के साथ खेलते हुए उपविजेता बनी।

45+ मिश्रित युगल में शैलेष चांद और कविता चांद, पति-पत्नी की जोड़ी उपविजेता बने। 60 + आयु वर्ग में जान मथाई युगल में उपविजेता एवं 65+ आयु वर्ग के मिश्रित युगल में साइमन विलियम विजेता बने। ये सभी खिलाड़ी 18 से 25 मार्च तक गोवा में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस प्रतियोगिता हेतु जिले के वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी संगीता राजगोपालन और जयंत देवांगन को सीधी प्रविष्टि प्राप्त है। जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष जय थामस, कोषाध्यक्ष विनय विश्वास, सह सचिव श्रीमती प्रीती अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author