Kabaddi

KHELNEWZ CENTRAL DESK उत्तर प्रदेश राज्य कबड्डी संघ के चुनाव में ऑब्ज़र्वर होंगे छत्तीसगढ़ राज्य संघ के महासचिव प्रदीप यादव

अमेच्युर कबड्डी फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा 14 जून को उत्तर प्रदेश राज्य कबड्डी संघ के निष्पक्ष चुनाव हेतु छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के महासचिव प्रदीप यादव को ऑफिसियल आब्जर्वर नियुक्त किया है.

यह चुनाव आज होटल त्रिमूर्ति, लखनऊ रोड अयोध्या में दोपहर 12 बजे से संपन्न होगा. अमेच्युर कबड्डी फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष विभोर विनीत जैन ने ऑफिसियल लेटर जारी करते हुए यह जानकारी साझा किये है.

प्रदीप यादव उक्त कार्य के सफल संचालन हेतु अयोध्या पहुँच चुके है. राज्य कबड्डी संघ के सभी पदाधिकारियों ने श्री यादव को मिले इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए बधाई प्रेषित किये है.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author