राज्य संघ ने जताया बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
20 वे एशियाई खेल जापान के आइची प्रांत की राजधानी नागोया (आइची-नागोया) में आयोजित की जा रही है। यह स्पर्धा 19 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक खेले जायेंगे. एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया ने प्रतियोगिता के लिए पुरुष और महिला दल में शामिल खिलाड़ियों की अंतिम सूची को जारी कर दिया है.
ज्ञात हो कि महिला दल में छत्तीसगढ़ और भारत की सुपर रेडर संजू देवी भी टीम में शामिल है. मूलतः कोरबा जिले की रहने वाली संजू बिलासपुर के बहतराई स्थित एक्सीलेंस सेंटर में प्रैक्टिस करती है. छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के अध्यक्ष शशिकांत बघेल और महासचिव प्रदीप यादव ने उम्मीद जताया कि संजू इस प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में अपना पूरा दम खम लगाते हुए भारत को कबड्डी का एशियाई चैंपियन बनने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.
इस अवसर पर राज्य कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष राकेश कश्यप, उपाध्यक्ष दिनेश चंद्रवंशी, प्रमोद चौधरी, निरंजन सिन्हा, कोमल मरावी, संगठन सचिव ओम प्रकाश जायसवाल, संयुक्त सचिव चोखलाल पटेल, लोकनाथ निषाद, रामप्रकाश पटेल, रणसाह मंडावी, तिरथ गिरी गोस्वामी, कार्यकारिणी सदस्य महेश साहू, धीरज वाजपेयी, जीवन मिश्रा, हरियन्दर साव, अनिल कुमार सिंह कुर्रे, विनोद कुमार शुक्ला, रामदास यादव, अनुज प्रताप सिंह ने बधाई प्रेषित किया.

