Sport News

KHELNEWZ BILASPUR DESK सेंट जेवियर्स स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल व्यापार विहार शाखा में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा योग के महत्व को समझते हुए विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना एवं योग दिवस के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए किया गया। व्यायाम प्रशिक्षक रामप्रताप सिंह के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों शिक्षकों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम तथा कपालभाति जैसे योगाभ्यास किए। विद्यार्थियों को नियमित योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का संदेश दिया गया।

विद्यालय की उप प्राचार्य श्रीमती रंजना बहादुर एवं प्रधान पाठिका श्रीमती ए ललिता ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने भी योग के लाभों पर अपने विचार व्यक्त किए और विद्यार्थियों को तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।

पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और योग के प्रति अपनी जागरूकता एवं रुचि प्रदर्शित की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र सिंह हुडल के द्वारा सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नियमित योग करने की शपथ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author