Sport News

KHELNEWZ DURG DESK अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उपमुख्यमंत्री श्री साव ने योग को प्राचीन परंपरा का बताया अमूल्य उपहार

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज दुर्ग के खालसा पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सम्मिलित हुए। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर श्री साव ने कहा कि इस वर्ष की थीम “योगा फॉर हेल्दी अगेन” जीवन के हर पड़ाव में स्वस्थ, सक्रिय एवं संतुलित रहने की प्रेरणा देती है। योग प्राचीन परंपरा का वह अमूल्य उपहार है, जो तन को निरोग और मन को प्रसन्न रखता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से योग आज वैश्विक जनआंदोलन बन चुका है। विश्व के करोड़ों लोग योग को अपनाकर स्वस्थ जीवन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। योग भारत की सांस्कृतिक शक्ति एवं मानव कल्याण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author