Sport News

KHELNEWZ BEMETARA DESK पदक विजेता खिलाड़ियों को पांच लाख बाईस हजार रुपये हुए वितरित

69वे राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों को स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिए जाने वाले प्रोत्साहन राशि का वितरण हेतु शा उमावि जेवरा में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम किया गया।

प्रत्येक स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को 21000 /- रजत पदक विजेता को 15000 /- तथा कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 10000/- की राशि का चेक प्रदान किया गया । जेवरा विद्यालय के 07 स्वर्ण 15 रजत तथा 04 कांस्य पदक विजेता खिलाइयों को कुल चार लाख बारह हजार राशि का चेक किया गया।

इन खिलाड़ियों में स्वर्ण पदक विजेता राजू निशाद,विशेष साहु,कोमल पाटिल,रेशमा साहु, सरिता सिन्हा, सुकृति निषाद को 21000/- कुल 147000/- रजत पदक विजेता सागर यदु, सोनू यादव, उमेंद दास, देविका यदु, चांदनी यादव, आश्मीन सिन्हा, हीना लहरे, प्रियंका साहु दिलेश्वरी साहु, देव कुमार पाटिल, लक्ष्य कान्ठले, संदीप पटेल, शिकेश कुमार, मयंक निषाद सभी को 15000/- कुल 210000/- कास्य पदक विजेता खिलाड़ियों भोली साहू, तारनी यदु, काजल साहू, तन्नू यादव सभी को 10000/- कुल 40000/- की राशि का चेक प्रदान किया गया.

इसी कार्यक्रम मे सत्र 2024-25 के पदक विजेता खिलाड़ियों विशेष साहु,सुष्मित जोगी,रेशमा साहु,मोती लाल साहू सभी को 15000- कुल 60000/- की राशि का चेक प्रदान किया गया. सेजेस विद्यालय कठिया के तन्मय साहु, दीप शिखा देशलहरे इंडियन पब्लिक स्कूल बेमेतरा के कु रौशनी यदु तथा सेजेस पिकरी के दीक्षा पाण्डेय को भी 15000/- कुल 45000/- की राशि का चेक प्रदान किया गया।

विदित हो इन सभी खिलाडियों ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा सत्र 2024-25 एवं 2025-26 में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ की टीम मे चयनित होकर शाउमावि ने सॉफ्टबॉल,बेसबॉल, गतका खेल मे दिल्ली, बिलासपुर, लुधियाना,रायपुर, नागपुर मे आयोजित 68 वे एवं 69 राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता मे भाग लेकर कुल 38 पदक जीते।

प्रोत्साहन राशि वितरण एवं सम्मान समारोह मे महेन्द्र पाटिल सरपंच जेवरा एस एस ठाकुर प्राचार्य सेजेस कुसमी (बेरला), मंगेश कुमार कुलकर्णी प्राचार्य जेवरा, जनभागीदारी समिति सदस्य प्रबल सिंग, प्रणय सिंग राणा, सालिक राम दुबे व्यायाम शिक्षक भूपेंद वैष्णव, कमलनारायण साहु ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि वितरित कर उन्हें बधाई दिए।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे पदक विजेता होने एवं जिले को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर हर्ष ब्यक्त करते हुये जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल, सहायक संचालक पी एस कोशले, व्याख्याता सोमेश्वर देवांगन, प्रधान पाठक विनोद चौहान, नीतासाहू, दीपशिखा माने, शाहिना सिन्हा, रश्मिअग्रवाल, पदमजा सिंग,मन्जूषा सिंग, रोशनी गुप्ता, चिकेन्द्र साहू, प्रिंस सिंह, कमल यादव, दुष्यंत जोशी ने प्रसन्नता जाहिर किये.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author