Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK वर्ल्ड म्यू थाई चैंपियनशिप में युवराज ने देश के लिये अर्जित किया कांस्य पदक

अंतरराष्ट्रीय सीनियर वर्ल्ड म्यू थाई चैंपियनशिप में जगदलपुर के युवराज सिंह राजपूत ने प्रथम IFMA वर्ल्ड स्कूल चैंपियनशिप में U18 yrs, – 86kg वजन वर्ग में रशिया के अर्टेम ज़ैतूनियन के खिलाफ रिंग में उतरे.लगातार पंच से सर में चोट लगने की वजह से “प्लेयर सेसेफ्टी” के अन्तर्गत सेन्टर रेफ़री द्वारा मुकाबला रोकने के कारण सेमीफाइनल में युवराज को पराजय का सामना करना पड़ा और उन्होंने कांस्य पदक अर्जित किया.

अभी तक वर्ल्ड स्कूल चैंपियनशिप में भारत को एक रजत और दो कांस्य पदक हासिल हुए है. जिसमे छत्तीसगढ़ के युवराज का एक कांस्य शामिल है।

रायपुर की समिधा अग्रवाल U18 yrs, – 45kg वजन वर्ग में तीन राउंड तक फिलीपींस की खिलाड़ी रिषा एल्थिया से संघर्षपूर्ण क्वार्टर फाइनल में अंकों के आधार पर हारकर पदक की दौड़ से बाहर हो गई। रायपुर से टिकेश्वरी साहू और प्रवीण कृष्ण जायसवाल सीनियर वर्ग में अपने अपने वजन वर्ग के क्वार्टर फाइनल तक पहुंच गए है।

राज्य म्यू थाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू, महासचिव अनीस मेमन, कोषाध्यक्ष सुश्री हरबंश कौर, रायपुर के राजेश्वर श्रीवास, विशाल हियाल, बस्तर संघ के सचिव अब्दुल मोईम, सर जीत बक्शी, कोरबा संघ के कमलेश देवांगन, बिलासपुर के आकाश मौर्य, बालोद के प्रणव शंकर साहू, मिलन मरई, धमतरी के अशोक सिन्हा, श्रीमती प्रभा साहू, कांकेर के ओम प्रकाश सेन, श्रीमती नजमा परवीन कुरैशी ने खिलाड़ियों को बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author