Sport News

KHELNEWZ BILASPUR DESK राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर डीपी विप्र महाविद्यालय ने खिलाड़ियों व खेल जगत से जुड़े हस्तियों का किया सम्मान

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर न्यायधानी का प्रसिद्ध उच्च शिक्षण संस्थान डीपी विप्र महाविद्यालय में आज 31 अगस्त को हॉकी के जादूगर स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद जी के जन्मजयंती अवसर पर खिलाड़ियों के सम्मान का खास कार्यक्रम आयोजित किया गया.

आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरुघासीदास विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ रत्नेश सिंह थे. साथ ही एयू के स्पोर्ट्स डायरेक्टर प्रमोद तिवारी, फुटबॉल के लेवल वन कोच शांतनु घोष, वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी सुशील मिश्रा, कराटे संघ के महासचिव अविनाश शेट्टी आदि विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एमएस तम्बोली ने किया.

कार्यक्रम के दौरान सीनियर बैडमिंटन खिलाड़ी मनीष उभरानी, राष्ट्रीय पदक विजेता तैराक शिवांगनी पांडेय, अविक स्पोर्ट्स हेल्थ एंड फिटनेस के डायरेक्टर डॉ अविनाश जायसवाल, राष्ट्रीय सब जूनियर चेस प्लेयर अरमान उभरानी, हॉकी प्लेयर रोहित रजक, प्रो कबड्डी खिलाड़ी संस्कार मिश्रा, पुलक देव गौतम, राहुल सिंह ठाकुर, श्रद्धा सोनवानी, जयश्री हुमने, दुर्गा चंदेल, टिकेश प्रताप सिंह, संतोष घोष, संतोष यादव, अशोक एक्का आदि विशेष आमंत्रित अतिथियों ने मंच की शोभा बढ़ाई.

कॉलेज से डॉ मनीष तिवारी, क्रीड़ा अधिकारी डॉ अजय यादव निधीश चौबे, शैलेन्द्र तिवारी, डॉ श्रीराम, डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. संजय तिवारी, डॉ. आशुतोष पाणेय, डॉ. किरण दुबे, डॉ युवेश, ऋचा हांडा, डॉ. दीपक कश्यप, श्रीराम सर आदि द्वारा सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ, श्रीफल, शाल व प्रतिक चिन्ह से सम्मान एवं स्वागत किया गया. कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. आभा तिवारी एवं सुशील मिश्रा ने किया.

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुआ. महाविद्यालय के प्राचार्य श्री तम्बोली ने खेलो का जीवन में महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को अपने व्यस्ततम जीवन से थोड़ा समय निकालते हुए खेल को एक अभिन्न हिस्से के रूप में जोड़ने की बात पर जोर दिया.

अटल बिहारी बाजपेयी यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स डाइरेक्टर प्रमोद तिवारी ने सभी मौजूद खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल व्यक्ति को अनुशासित व जीवन के हर परिस्थिति में सकारात्मक सोच को डेवेलोप करने में मदद करता है.

मुख्य अतिथि श्री रत्नेश सिंह ने अपने अनुभव को खिलाड़ियों से साझा करते हुए बताया कि खेल खिलाड़ी को जीवन के प्रत्येक पल के सदुपयोग के महत्व को समझाता है. श्री सिंह ने कहा कि खेल खेलना प्रत्येक बच्चे का सबसे पसंदीदा विषय होता है. ऐसे में आज के समय में सभी यदि इसे नियमित अपनाये तो स्वस्थ भारत निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जायेगा.

इस दौरान लगभग 150 खिलाड़ियों को सत्र 2024-25 और2025-26 के विजेता टीम व खिलाड़ी को ट्रैक शुट प्रदान किया गया। गद्यविद्यालय द्वारा प्रत्येक वर्ष कॉलेज के विजेता खिलाड़ियों को ट्रेकशूट प्राचार्य के माध्यम से प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान किया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान राहुल सिंह, विकास सिंह, एस. आर. चन्द्रवंशी, मनीष साहू, तोक यादव, प्रतीक सोनी, सुशील मेश्राम, केशव, गिरीश कश्यप आदि सभी का विशेष सहयोग रहा। यह सभी जानकारी कॉलेज के वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी डॉ अजय यादव के द्वारा दिया गया.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author