athletics

KHELNEWZ BILASPUR DESK राज्य स्तरीय भाला फेक प्रतियोगिता कल न्यायधानी में होगा आयोजित

5वी राज्य स्तरीय भाला फेक प्रतियोगिता का आयोजन 7 अगस्त को छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के तत्वधान में आयोजित किया जायेगा. नीरज चोपड़ा के टोक्यो ओलम्पिक में गोल्ड मेडल प्राप्त करने के उपलक्ष्य में यह स्पर्धा प्रतिवर्ष आयोजित होती है.

स्पर्धा में बालक बालिका 14, 16, 18, 20, 23 वर्ष और वरिष्ठ आयु वर्ग के प्रतियोगी हिस्सा लेंगे. इस आयोजन में राज्य के 33 जिलों के प्रतोयोगी भाग लेंगे । यह स्पर्धा बहतराई एथेलेटिक्स स्टेडियम बिलासपुर में संपन्न होगा.

राज्य स्तरीय भाला फेक प्रतियोगित की शुरुआत एथलेटिक्स महासंघ एशिया महाद्वीप के अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार भनोट के मार्गदर्शन में शुरू हुआ है. ज्ञात हो हाल ही में संपन्न हुए कामनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा सिल्वर मेडल एवं यशवीर सिंह ब्रॉन्ज मेडल देश के लिए जीते है. यह जानकारी छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के प्रवक्ता हेमंत सिंह परिहार ने दिया.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author