Sport News

KHELNEWZ BILASPUR DESK नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट में जारी ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच़्चों के सर्वांगीण विकास हेतु शैक्षिक, मानसिक एवं खेल के क्षेत्र के 16 विभिन्न विधाओं के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 01 मई से 14 जून तक नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट परिसर में किया गया.

प्रशिक्षण शिविर में फुटबाल, बासकेटबॉल, वालीबाल, कराटे, मार्शल आर्ट, एडवांश योगा, टेबल टेनिस, शतरंज, कैरेम का नियमित आधार पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया. इस कैम्प का उदघाटन सी नवीन कुमार, सेक्रेटरी नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर के द्वारा किया गया।

कैम्प में 600 से ज्यादा बच़्चों ने भाग लिया । इस कैम्प में बच़्चों के स्वस्थ का विशेष रूप से ध्यान रखा गया तथा नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट, बिलासपुर की ओर से बच़्चों को प्रशिक्षण अवधि में खेल सामाग्री एवं पौष्टिक डाइट के रूप में चना एवं गुड़ वितरित किया गया. इसके अलावा प्रशिक्षणार्थियों को टी-शर्ट एवं प्रशिक्षण सम्पन्न होने के अवसर पर प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण का समापन 14 जून को रंगारंग समारोह के साथ हुआ। समारोह के अंत में सभी कोचों एवं शिक्षको को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि आदित्य कुमार प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी बिलासपुर जोन, विशिष्ट अतिथि के श्रीनिवास अपर मंडल रेल प्रबंधक, अंशुमान मिश्रा वरिष्ठ मंडल कार्मिक विभाग, अन्य अतिथियों में रंजन रुखियार सहायक कार्मिक अधिकारी एवं कार्यकारी अध्यक्ष नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट एवं भास्कर गुहा सहायक कार्मिक अधिकारी रहें।

इस आयोजन के लिये नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट के सेक्रेटरी सी नवीन कुमार, उपाध्यक्ष श्री अमरनाथ सिंह, सह-सचिव संजय कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष बी अनिल कुमार, टुर्नामेंट सचिव दीपक कुमार सुब्बा, टुर्नामेंट सह-सचिव दीपक राजा गुरूंग, आउटडोर सेक्रेटरी टी सन्मुख राव, इनडोर सेक्रेटरी डी मुरलीधर, लाइब्रेरी सेक्रेटरी श्रीराम यादव उपस्थित रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी हेमंत सिंह परिहार द्वारा प्रदान किया गया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author