Cricket

KHELNEWZ BILASPUR DESK जिला क्रिकेट संघ ने सीनियर टी- 20 के लिए चयनित खिलाड़ियों के नाम किये घोषित

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेंस सीनियर टी- 20 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें सर्वप्रथम सीनियर प्लेट ग्रुप के मैच 23 अप्रैल से छत्तीसगढ़ के अलग-अलग मैदानों में खेला जाएगा । जिसके लिए जिला क्रिकेट संघ द्वारा बिलासपुर ब्लू सीनियर टी- 20 की टीम आज घोषित कर दी गई है।

चयनकर्ताओं द्वारा टीम का चयन करने से पूर्व 4 सिलेक्शन मैच और कैंप लगाए गए थे, जिसमें खिलाड़ियों के प्रदर्शन और क्रिकेट की स्किलस को देखते हुए टीम का चयन किया गया है ।

बिलासपुर ब्लू टीम में चयनित खिलाड़ी

पवन परनाते, अभिजीत ताह, नयन राजकुमार चवन, मोहम्मद इरफान (c), सनी पांडे, मोहित रावत, इम्तियाज़ खान, अभिषेक सहगौरा, धनंजय नायक, वासुदेव बरेठ (vc), प्रवीण कुमार यादव, आजम हुसैन, आदित्य श्रीवास्तव, अनुज कुमार सिंह, अनुज चंद्रा , दीपक सिंह बघेल और अखिलेश शर्मा, टीम के कोच आकाश सिंह है.

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मेंस सीनियर एलीट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता 23 अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है और इसमें 4 ग्रुप बनाया गया है। बिलासपुर ब्लू की टीम ग्रुप सी में है इसके अलावा इस ग्रुप में कवर्धा, बस्तर और कोरिया है।

बिलासपुर ब्लू अपना पहला मैच 23 अप्रैल को कवर्धा के मध्य सेक्टर 10 भिलाई में खेलेगा, दूसरा मैच 24 अप्रैल को बस्तर के मध्य, और तीसरा मैच 25 अप्रैल को कोरिया के मध्य राजनांदगांव में खेला जाएगा. यह सभी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव देवेंद्र सिंह द्वारा दिया गया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author