वर्ल्ड टेबल टेनिस डे (23 अप्रैल) के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ टीटी संघ एवं राजधानी टेबल टेनिस संघ के संयुक्त तत्वावधान में 20 अप्रैल को सप्रे शाला टेबल टेनिस हॉल में समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टेबल टेनिस के साथ-साथ अन्य खेलों में भी उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि रायपुर के प्रथम पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला (आईपीएस) थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने किया तथा विशेष अतिथि संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर जादवानी एवं पूर्व संरक्षक डॉ. भरत अग्रवाल थे। संघ के उपाध्यक्ष विनय बैसवाडे भी मंच पर मौजूद थे।
इस अवसर पर खिलाड़यों को निम्नानुसार सम्मानित किया गया
वरिष्ठ खिलाड़ियों का सम्मान (टेबल टेनिस): वरिष्ठ खिलाड़ियों सुरेश दुबे, शैलेश गोलछा, राजपाल बघेल, डॉ. अनिल एस. कोटस्थाने, राजीव काले और डॉ. स्वाति बांठिया को सम्मान-पत्र, श्रीफल एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।प्रथम बार अन्य खेलों के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मान करने की शुरुआत की गई। इसमें श्रीमती नीता डुमरे (हॉकी), श्रीमती कविता दीक्षित (बैडमिंटन) एवं श्री राजेश सोमवंशी (वालीबाल) को भी सम्मान-पत्र, श्रीफल एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह में रायपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव अनुराग दीक्षित, कराते की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुश्री हर्षा साहू, छत्तीसगढ़ वेटरंस टेबल टेनिस समिति के सचिव प्रेमराज जाचक, तकनीकी समिति के चेयरमैन अरविंद कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, विमल नायर, गिरिराज बागड़ी, प्रणय मजुमदार, सुश्री ईरा पंत, सुश्री गीता पंडित, सुश्री रेणुका सुब्बा, डॉ मोहन सावंत, डॉ आलोक शर्मा, डॉ विजय खंडेलवाल, सुश्री प्रमिला ठाकुर, सुश्री दिव्या आमदे, अरुण बावरिया, हरीश पांडे, राकेश यादव, तरुण राठोड, प्रवीण निरापुरे, प्रिया चावड़ा, मो शफाक, एस वत्स, सुश्री प्रमिला देवांगन, चिरंजीत राय आदि उपस्थित थे। यह जानकारी छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े ने दिया।
