मास्टर वर्ल्ड फिनस्विमिंग चैम्पियनशिप का आयोजन 17 से 19 अप्रैल तक थाईलैंड में आयोजित किया गया. अंडरवाटर स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के टीम में छत्तीसगढ़ के दो नेशनल तैराक आरव और ओज चयनित हुए थे. जिसमें आरव शर्मा ने 50मीटर Bifins में गोल्ड और 100 मीटर Bifins में गोल्ड और ओज चंद्राकार ने 50मीटर सरफेस स्विमिंग में गोल्ड और 50मीटर Apnea में गोल्ड जीते.

छत्तीसगढ़ फिनस्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय गुप्ता और टीम के कोच हेमंत परिहार एवं ज्वाइंट सेक्रेट्री खिलेश्वर चंद्राकार, हनु नाग, नंदा साहू और आनंद चंद्राकार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दिए.महासचिव छत्तीगढ़ फिनस्विमिंग एसोसिएशन तामेश्वर घनघोरिया ने जानकारी देते हुए कहा कि फिन स्विमिंग में खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल है.
बिलासपुर स्टेशन में खिलाड़ियों के पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर शंकर पांडे, संतोष पाल, चिंतामणि परिहार, बसंत एक्का, अरूप धारा, जितेंद्र नायडू, सुबीर मांझी, श्रीमती रमा सिंह परिहार, श्रीमती सुनीता शर्मा, श्रीमती मनीषा पालेरिया, गीता नायडू, लता, अनुष्का भगत आदि उपस्थित थे.
