Baseball

KHELNEWZ BILASPUR DESK राष्ट्रीय शालेय बेसबॉल स्पर्धा में छत्तीसगढ़ टीम ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

69वी राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा बेसबॉल प्रतियोगिता जो कि दिल्ली में 16 से 22 अप्रैल तक आयोजित है में छत्तीसगढ़ की 14 वर्ष बालक ने क्वार्टर फाइनल में गुजरात को 10-00 से हराया. जिसमें अभितेज, सूरज, हर्ष, संस्कार, दीपक, प्रियांशु ने टीम के लिए रन बनाये.

17 वर्ष बालक टीम ने मध्य प्रदेश को 06-03 से हराया. जिसमें योगेश, देवेंद्र, सागर, यश, प्रमोद ने टीम के लिए रन बनाये, 17 वर्ष बालिका ने पंजाब को 10-00 से हराया जिसमें साक्षी, रागिनी, सानिया कामिनी ने अपनी टीम के लिए रन बनाये और 14 वर्ष बालिका ने जम्मू कश्मीर को 11-00 से हराते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

टीम के कोच मैनेजर अख्तर खान, दिनेश वर्गीस, चेतना देवलिया, संदीप गाहिरे, नेहा यादव, अंजलि खलखो, आकृति श्रीवास्तव ,ऋतु पटेल है. खिलाड़ियों को प्रदेश बेसबॉल संघ की अध्यक्ष डॉ पलक जायसवाल, महासचिव सुश्री मिताली घोष, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कैरोलीन सत्तुर, मृत्युंजय शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी कमलेश यादव, आकाश कश्यप, लखन देवांगन, अंकुर रजक, शिशिर निषाद ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author