Sport News

KHELNEWZ BILASPUR DESK खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग सिटी लीग न्यायधानी में हुआ सम्पन्न

भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के निर्देशानुसार वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा प्रदेश एसोसिएशन के साथ मिलकर देशभर के 150 शहरों में अस्मिता किकबॉक्सिंग सिटी लीग का आयोजन किया जा रहा है।

किकबॉक्सिंग एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा ने बताया कि इसी तारतम्य में प्रदेश एसोसिएशन द्वारा राज्य के 5 शहरों में इस लीग का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत 25 नंवम्बर को कुशवाहा भवन में इसका आयोजन संपन्न हुआ।

एसोसिएशन के महासचिव आकाश गुरुदिवान ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता फेडरेशन के द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार बालिकाओं एवं महिला खिलाड़ियों के कौशल विकास हेतु कराई जा रही है, जिसमें पॉइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट, लो किक, के वन, म्यूजिकल फॉर्म्स एवं क्रिएटिव फॉर्म्स के किकबॉक्सिंग इवेंट्स में लगभग 109 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में सभी विजेता उपविजेता खिलाड़ियों को रमेश कश्यप कुशवाहा समाज विकास समिती प्रभारी, स्टालिन कुमार, नोबेल वर्मा आदि अतिथियों ने मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।आयोजन को सफल बनाने में जिला किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव रघुनाथ नायक, कोषाध्यक्ष सूरज साहू, आशीष प्रजापति, जय कुमार, दीपेश साहू, आदित्या श्रीवास, आशीष श्रीवास, जय कुशवाह, दीपक यादव आदि उपस्थित रहे।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author